लौट कर आना जरूर

                                                 Photo source- internet


देर भले लगाना जरूर
पर तुम आना जरूर।
माँ बैठी तिबार  में 
देखती है रास्ता तेरा।
उससे ना जाना 
इतना तू दूर,
तेरा बचपन अभी भी 
उनके आस पास रहता  है.
तू  आएगा लौट कर 
उन्हें विश्वास रहता है.
उनका विस्वास न तोड़ दे 
कहीं तेरा गुरुर 
देर भले हो जाए तू आना जरूर।
चौखट पर जो नाम लिखा था तूने 
जम गयी हैं उसपर मिट्टी  की  परते 
आकर उन्हें हटाना जरूर 
देर भले हो जाए 
लेकिन तू आना जरूर।
माँ बोलती नहीं 
लेकिन रोती  है छुप-छुप कर.
फिर से बच्चा बन कर  
माँ से लिपट जाना जरूर।
उसको  ख़ुशी अगर ना दे सकेगा 
तो उसकी आँखों के आंशू 
मिटाना जरूर, 
देर भले हो जाए
लेकिन लौट कर आना जरूर।



No comments:

Post a Comment