गरीब का बच्चा है साहब......

                                    Photo Source-facebook/kamal joshi 

फ़टे जूतों के साथ भी 
सफर तय करता हैं,
गरीब का बच्चा है 
जो आम लोग न कर सके यह वह  करता है.
इसे नहीं चुभती 
वो जेठ की धूप,
इसे नहीं फ़िक्र 
की काला पड़ जाएगा ये रंग ये रूप.
टूटे फूटे हैं नग्मे 
इसकी ज़िंदगी के,
उन सबको जोड़ कर ये 
 अक्सर लय करता है,
ये गरीब का बच्चा है साहब 
जो आप न कर सकोगे यह वह करता है 



No comments:

Post a Comment