गढ़वाल राइफल


photo source- internet
हर सुबह
सूरज के जागने से पहले,
वो जाग जाता है 
अपने एक गौरवशाली विचार के साथ.
की कितनी भी मुश्किलें आये 
कितने भी दर्द मिले 
लेकिन काम बस एक ही करना है 
और वो है देश की सेवा।
पता है की मौत का कोई पता नहीं होता 
लेकिन फिर भी अच्छा लगता है 
देश के लिए 
अपनी जान कुर्बान करना,
उसे डर नहीं लगता 
पहाड़ की ऊंचाइयों से,
क्यूंकि वो बड़ा हुआ है 
इन पहाड़ियों की ही गोद में। 
हर लम्बी दूरी 
उसे लगती है छोटी 
ये सोचते सोचते की वो भी 
बनेगा हिस्सा गढ़वाल राइफल का 
और करेगा अपने देश की सेवा। 

No comments:

Post a Comment