टिहरी

                      Photo Source- facebook/kuldeep singh Rawat

टिहरी 
वो आज भी ज़िंदा है
कुछ लोगो के दिलो में 
तो कुछ उस  ठहरे हुए 
पानी में।
आज भी उसके पास जाते ही,
सामने नहीं दिखता बहुत सारा पानी,
बल्कि दिखता  है 
पुरानी टिहरी  का
वो चहल पहल वाला बाजार,
वो खूबसूरत शहर 
जहाँ बहुत से लोगो का गुज़रा था 
हँसता खेलता बचपन,
और बहुत से लोगो ने 
बहुत सी जगहों पर 
बनाई थी कुछ यादें।
शहर खत्म नहीं हुआ करते सिर्फ 
मकानों के ढह  जाने से,
वो हमेशा ज़िंदा रहते हैं 
बातों और यादों में. 







No comments:

Post a Comment